भागो भागो शोर है आया- भारत की बेटी अब नहीं जलेगी


भारत की बेटी अब नहीं जलेगी

भागो भागो शोर है आया
धुएं का उड़ता गुबार लाया
क्या किसी ने पटाखा जलाया
या पराली का जहर है छाया

भागो भागो शोर है आया
अरे नहीं फिर कोई है जलाया 
किसी की बेटी का जला जिस्म पाया
मानवता को करता शर्मसार आया

भागो भागो शोर है आया
ट्विटर चलाया फ़ेसबुक चलाया
सारे कैमरों ने आतंक मचाया
व्हाट्सअप पर भी खूब है चिपकाया

भागो भागो शोर है आया
इसको जलाया उसको भी जलाया
बेटियों पर काला साया है छाया
हमने भी जोश में मोमबत्ती को जलाया

भागो भागो शोर आया
पर कब तलक सिसकेगी ट्विंकल 
जाने कितनी प्रियंका और निर्भया
आसिफा पर तो आसमान था ठाया

भागो भागो शोर है आया
कोई नहीं जो समझ ये पाया
दर्द का भरता उबाल है काया
जिस्म नौंच कर जब उसने जलाया

भागो भागो शोर है आया
सती नहीं अब बनना है ज्वाला
बहुत पी लिया जहर का प्याला
काली सा भद्र रूप है धराया

देखो देखो शोर है आया

https://speakbindas.blogspot.com

नरेन्द्र मोदी एक स्तंभ

भागो भागो शोर है आया- भारत की बेटी अब नहीं जलेगी

भारत की बेटी अब नहीं जलेगी भागो भागो शोर है आया धुएं का उड़ता गुबार लाया क्या किसी ने पटाखा जलाया या पराली का जहर है छाया ...