![]() |
भारतीय राजनीति ही नही बल्कि विश्व पटल पर भी नरेन्द्र मोदी की ख्याति दिन पर दिन उभर रही हैं ओर ये भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा तो, ये कहना ग़लत नही की नरेन्द्र दामोदरदास मोदी भारत का का वह स्तंभ हैं जो कभी हटाया नही जा सकता.
प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी की आलोचना में कोई कमी नहीं आई लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे भी हैं जिनमें आलोचक भी उनकी तारीफ़ करते हैं जैसे सार्क के द्वारा द्विपक्षीय वार्ता, WTO स्टैंड, बजट एक बड़ी उपलब्धि थी,स्वच्छ भारत अभियान,डिजिटल इंडिया जैसे कुछ मुद्दे हैं जिन पर मोदी का वर्तमान में भी अच्छा काम चल रहा हैं और जिनसे देश में सकारातमक परिवर्तन आ रहा हैं।
भारत के प्रधानमन्त्री बनने के बाद 2 अक्टूबर 2014 को नरेन्द्र मोदी ने देश में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया। उसके बाद पिछले साढे चार वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसी पहलें की जिनकी जनता के बीच खूब चर्चा रही। स्वच्छता भारत अभियान भी ऐसी ही पहलों में से एक हैं।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने 15 सितम्बर २०१८ को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान आरम्भ किया और जन-मानस को इससे जुड़ने का आग्रह किया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150 जयंती वर्ष के औपचारिक शुरुआत से पहले 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय सशस्त्र बलों को आधुनिक बनाने एवं उनका विस्तार करने के लिये मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार ने रक्षा पर खर्च को बढ़ा दिया है। सन २०१५ में रक्षा बजट ११% बढ़ा दिया । सितम्बर २०१५ में उनकी सरकार ने वन रैंक वन पेन्शन की बहुत लम्बे समय से की जा रही माँग को स्वीकार कर लिया।
मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर भारत के नागा विद्रोहियों के साथ शान्ति समझौता किया जिससे १९५० के दशक से चला आ रहा नागा समस्या का समाधान निकल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल गेट्स द्वारा ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeeper Award) से नवाजा गया. स्वच्छता के लिए सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह अवॉर्ड 130 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया.
ऐसी ना जाने कितनी उपलब्धियां है, जो मोदी सरकार में हुई है...और ना जाने कितनी और होगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा...speakbindas.blogspot.com
|
नरेन्द्र मोदी -एक स्तंभ
Labels:
Narender Modi,
एक स्तंभ,
नरेन्द्र मोदी,
भारतीय राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
नरेन्द्र मोदी एक स्तंभ
भागो भागो शोर है आया- भारत की बेटी अब नहीं जलेगी
भारत की बेटी अब नहीं जलेगी भागो भागो शोर है आया धुएं का उड़ता गुबार लाया क्या किसी ने पटाखा जलाया या पराली का जहर है छाया ...

jai veeru ki jodi....
ReplyDelete